Advertisement

शिप्रा में नहाने के दौरान डूबे रहे थे तीन दोस्त होमगार्ड व एसडीईआरएफ जवानों ने बचाया

गुरुनानक घाट पर टला हादसा, अहमदाबाद से आए थे तीनों

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। गुरुनानक घाट पर रविवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। यहां नहा रहे अहमदाबाद से आया युवक गहराई का अंदाजा नहीं होने से गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख साथ आए दो दोस्त बचाने पहुंचे तो वह भी डूबने लगे जिन्हें होमगार्ड और एसडीईआरएफ के जवानों ने समय रहे बचा लिया।

रामघाट चौकी प्रभारी ईश्वरलाल चौधरी ने बताया कि गुजरात के अहमदाबाद से जतिन (22), भंवर सिंह (23) और ऋषि (26) भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन आए थे। रविवार दोपहर 12 बजे तीनों नहाने के लिए गुरुनानक घाट पहुंचे थे। यहां जतिन नहाने लगा लेकिन उसे गहराई का अंदाजा नहीं रहा जिससे वह डूबने लगा।

Advertisement

उसे छटपटाता देख साथ आए दोस्त घबरा गए और उसे बचाने के लिए नदी में पहुंचे लेकिन वह भी डूबने लगे। तीनों को जिंदगी के लिए छटपटाता देख वहां मौजूद होमगार्ड और एसडीईआरएफ जवान माखन परमार, शुभम शर्मा, सनी परमार, राहुल मंगलेश्वरी, राहुल परिहार और दीपक सोनी ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी और तीनों दोस्तों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जवानों ने दिखाई बहादुरी

Advertisement

घटना के बाद सुरक्षित बाहर निकाले गए तीनों युवकों ने जवानों की तत्परता और बहादुरी की प्रशंसा की। रामघाट चौकी प्रभारी चौधरी ने बताया कि तीनों दोस्त गुजरात के अहमदाबाद से उज्जैन दर्शन के लिए आए थे और समय पर रेस्क्यू होने से बड़ा हादसा टल गया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें