Advertisement

श्रद्धालुओं को ठगने वाली 11 फर्जी वेबसाइट पुलिस ने बंद करवाई

उज्जैन। होटलों में रूम की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर लोगों को ठगने वाली 11 फर्जी वेबसाइट को पुलिस ने सायबर सेल की मदद से ब्लॉक कर दिया है। प्रमुख धार्मिक केंद्र होने के कारण यहां प्रतिदिन देश के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालु आते हैं।

Advertisement

इसी का फायदा उठाकर सायबर अपराधियों ने इंटरनेट पर कई नामी होटलों, धर्मशालाओं और भक्त निवास से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइटें बना रखी थीं। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बाहर से आने वाले श्रद्धालु इन साइट्स के जरिए एडवांस पेमेंट कर कमरे बुक करवा लेते थे लेकिन जब वे उज्जैन पहुंचते तो वहां उनकी कोई बुकिंग ही नहीं मिलती थी।

उज्जैन पुलिस ने पुलिस मुख्यालय भोपाल के माध्यम से संबंधित इंटरनेट इंटरमीडियरी और प्लेटफाम्र्स को कानूनी नोटिस जारी कर 11 फर्जी वेबसाइटों को तत्काल प्रभाव से निष्क्रिय और डिलीट करवा दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें