Advertisement

श्री चामुंडा माता मंदिर समिति ने ऑक्सीजन सिलेंडर सेवा की शुरू

उज्जैन। श्रीचामुंडा माता मंदिर भक्त समिति द्वारा मंदिर सदस्यों को ऑक्सीजन सिलेंडर सेवा देने के बाद अब आमजन के लिए भी इस सेवा को प्रारंभ कर दिया गया है। आमजन मानस के लिए 20 ऑक्सीजन सिलेंडरों के साथ यह सेवा मां चामुंडा के दरबार से प्रारंभ हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

संयोजक पं. शरद चौबे ने बताया कि श्री मां छत्रेश्वरी चामुंडा माता मंदिर भक्त समिति द्वारा पूर्व में मंदिर समिति के करीब 750 सदस्यों के लिए ऑक्सीजन सेवा प्रारंभ की थी। जिसे बढ़ाकर अब जरूरतमंद आमजनों को भी यह सेवा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही और भी ऑक्सीजन सिलेंडर आवश्यकतानुसार बढ़ाये जाएंगे। पं. चौबे ने बताया कि समिति द्वारा प्रतिदिन दोपहर 12 एवं रात्रि 8 बजे भोजन वितरण किया जाता है, सैकड़ों जरूरतमंद प्रतिदिन यहां आकर भोजन पा रहे हैं। इसी के साथ ही चामुंडा माता मंदिर में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से चाय सेवा की जा रही है। समिति के पं. सुनील चौबे, राजेन्द्र शाह, पं. निखिल चौबे, नंदू भैया, श्याम राठौर, पंकज सूर्यवंशी, राहुल गोयल, कमल देवड़ा आदि ने कहा कि आवश्यकता होने पर या जरूरतमंद दिखे तो सेवा स्थल चामुंडा माता मंदिर भेजने का कष्ट करें। जरूरतमंद ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए सुबह 9 से रात्रि 10 बजे तक पं. सुनील चौबे 9329410428, राजेन्द्र शाह 9826266512 से संपर्क करें।

Advertisement

Related Articles

Write a review