Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

मथुरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार सुबह वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। बारिश के बीच सुबह करीब 7 बजे राष्ट्रपति अपने परिवार के साथ आश्रम पहुंचीं, जहां उन्होंने संत को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। संत ने “राधे-राधे” कहकर उनका स्वागत किया।

 

Advertisement

करीब 25 मिनट तक चली इस मुलाकात में राष्ट्रपति और संत प्रेमानंद महाराज के बीच आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा हुई। आश्रम में मौजूद संतों ने राष्ट्रपति का माला और चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने संत को उनके 56वें जन्मदिन की बधाई भी दी, जो 19 मार्च को मनाया गया।

राष्ट्रपति मुर्मू इन दिनों उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इससे पहले उन्होंने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए और गुरुवार शाम मथुरा पहुंचीं। यहां से वे आगे नीम करौरी महाराज के आश्रम भी जाएंगी।राष्ट्रपति का यह मथुरा दौरा दूसरी बार है। इससे पहले वे 25 सितंबर को यहां आकर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर चुकी हैं।

Advertisement

इस दौरान उनके साथ बेटी इतिश्री मुर्मू, दामाद गणेश हेम्ब्रम और दोनों नातिनें भी मौजूद रहीं। केलीकुंज आश्रम में राष्ट्रपति और उनके परिवार के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।

संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल पहुंचीं, जहां उन्होंने ‘नंदकिशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण भी उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें