श्री प्रकटेश्वर महादेव मंदिर में लगा अन्नकूट

उज्जैन। फ्रीगंज स्थित श्री प्रकटेश्वर महादेव मंदिर में अन्नकूट के साथ भगवान को छप्पन भोग लगाए गए। साथ ही 9 दिवसीय रामायण के पारायण के अनुष्ठान की पूर्णाहुति हवन के साथ पूर्णिमा को हुई। मंदिर के पुजारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि मंदिर में पिछले 63 सालों से रामायण के नवाह्नपारायण का अनुष्ठान श्री शिव विष्णु समिति द्वारा व अन्नकूट पुजारी परिवार के व्यय से कार्तिक पूर्णिमा पर होता है। 9 दिनों से रामायण का नवापरायण चल रहा था जिसकी पूर्णाहुति पर पूर्णिमा को हवन हुआ व प्रात: 10 बजे से अन्नकूट दर्शन हुए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
Advertisement









