Popup Image
Advertisement

संगीत के सरताज उस्ताद राशिद खान का निधन

नई दिल्ली: आओगे जब तुम…फेम शास्त्रीय गायक उस्ताद राशिद खान का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वह प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। नवंबर में ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 55 साल की उम्र में कोलकाता के अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक कई दिनों से उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उस्ताद राशिद खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है औऱ कहा है कि यह पूरे देश का नुकसान है।

Advertisement

शास्त्रीय संगीत के अलावा उस्ताद राशिद खान ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को भी कई हिट गाने दिए। इनमें जब वी मेट फिल्म का ‘आओगे जब तुम साजना’ गीत भी शामिल है। इसके अलावा, तुझे याद करते-करते. तू बनजा गली बनारस की उनके प्रसिद्ध गीत हैं।जानकारी के मुताबिक पिछले महीने उन्हें सेरेब्रल अटैक हुआ था।

इसके बाद उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी। उस्ताद राशिद खान रामपुर-सहसवान घराने से संबंधरखेत थे। इस घराने के संस्थापक इनायत हुसैन खान के परपोते को माना जाता है। राशिद खान का जन्म उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुआ था। उन्होंने संगीत की शुरुआती शिक्षा अपने नाना उस्ताद निसार हुसैन से ली।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें