Advertisement

सच्चा वादा-पक्का काम हमारी पहचान : सीएम

शहडोल को गीता भवन, मेडिकल कॉलेज में सीट वृद्धि की मिली सौगात

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सच्चा वादा-पक्का काम ही राज्य सरकार की पहचान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजातीय भाई-बहनों के सर्वांगीण विकास में जुटी है। जनजातीय भाई-बहनों का राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण हो रहा है। निष्कपट भक्ति, समर्पण और साधना की सर्वोच्च प्रतीक शबरी मैया ने सारा जीवन रघुवर की प्रतीक्षा की। मनुष्य से मनुष्य का प्रेम ही सनातन संस्कृति की विशेषता है। भगवान श्रीराम और माता शबरी का प्रेम बताता है कि हमारे समाज में जातिवाद के लिए कोई स्थान नहीं है। मुख्यमंत्री शहडोल जिले के धनपुरी में नगर पालिका द्वारा 20 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए वॉटर पार्क के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

आज बालाघाट दौरे पर रहेंगे

Advertisement

बालाघाट। सीएम डॉ. दोपहर में बालाघाट पहुंचेंगे। वे हॉक फोर्स के 60 जवानों को आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन प्रदान करेंगे, जिन्होंने नक्सली मुठभेड़ में अदम्य साहस का प्रदर्शन किया था। यह पदोन्नति उन जवानों को दी जा रही है जिन्होंने 14 जून 2025 को रूपझर थाना क्षेत्र के पचामादादर-कटेझिरिया पहाड़ी जंगल में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही, सीएम 100 करोड़ 90 लाख रुपए के 27 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें