Advertisement

सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल

उज्जैन। इंदौर रोड और आगर रोड पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसो में इंदौर व उज्जैन के दो लोगों की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों ही मामलों की पुलिस ने विवेचना आरंभ कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

इंदौर रोड पर पंथपिपलई में आंगन ढाबे के नजदीक 19 मार्च की रात एक स्वीफ्ट कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाकर एक बुलेट व कार को टक्कर मार दी थी। इस घटना में इंदौर के नंदबाग में रहने वाला देवेंद्र पिता गज्जूलाल (34) और कैलाशपार्क कालोनी गीता भवन क्षेत्र में रहने वाला आकाश पिता अरविंद शर्मा (25) गंभीर रूप से घायल हुए थे।

दोनों को इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां अरविंद की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक अन्य घटना में 25 फरवरी की शाम आगर रोड़ पर आकाश पेट्रोल पंप के सामने एक पिकअप चालक ने विराट नगर निवासी शकूर पिता सादिक खां (59) को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल शकूर खां को एमवायएच इंदौर में इलाज दिया जा रहा था जहां उनकी भी मौत हो गई है। नानाखेड़ा और चिमनगंज मंडी पुलिस इन दोनों ही मामलों की जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Write a review