मेडिटेशन की शुरुआत कैसे करें? जानें

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और चिंता तेजी से बढ़ रही है। इसका सीधा असर दिल की सेहत पर पड़ता है। ऐसे में नियमित मेडिटेशन करने से मानसिक शांति मिलती है और हार्ट हेल्थ को बेहतर रखने में भी मदद मिलती है। मेडिटेशन तनाव को कम करने का बेहद प्रभावी तरीका है। जब हम नियमित रूप से ध्यान करते हैं तो शरीर में तनाव पैदा करने वाले हार्मोन कम हो जाते हैं, जिससे दिल पर पडऩे वाला दबाव भी कम होता है।

मेडिटेशन की शुरुआत कैसे करें
तनाव से बचना संभव नहीं, लेकिन मेडिटेशन से इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। दिल की सेहत के लिए मेडिटेशन करना बहुत फायदेमंद है। मेडिटेशन से तनाव और कोर्टिसोल हार्मोन कम होता है, हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
रोजाना 10-15 मिनट मेडिटेशन करने से दिल के रोगों के जोखिम, स्ट्रोक और दिल के दौरे की संभावना 48 प्रतिशत तक कम हो सकती है। इससे तनाव कम होता है और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना आसान हो जाता है। इस लेख में हम यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि मेडिटेशन हमारे दिल की सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है मेडिटेशन बीमारियों का जोखिम कम होता है
लगातार तनाव शरीर में सूजन और ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। नियमित ध्यान करने से इन जोखिमों को कम करने में मदद मिल सकती है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर स्थितियों का खतरा कम हो सकता है।
मेडिटेशन से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है- मानसिक स्वास्थ्य का असर शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। अगर मन शांत नहीं है तो इसका असर दिल की सेहत पर भी पड़ता है। मेडिटेशन दिल की सेहत के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। नियमित रूप से मेडिटेशन करने से चिंता, तनाव और नींद की समस्या को कम करने में मदद मिलती है।
मेडिटेशन की शुरुआत कैसे करें ?
मेडिटेशन की शुरुआत करने के लिए आप निम्नलिखित नियमों का पालन कर सकते हैं-
मेडिटेशन के लिए रोजाना 10-15 मिनट शांत जगह पर बैठें
मेडिटेशन के दौरान गहरी सांस लें और छोड़ें
अपने ध्यान को सांसों पर केंद्रित करें
धीरे-धीरे मेडिटेशन का समय बढ़ाएं
रोजाना 20-30 मिनट तक मेडिटेशन करें
मेडिटेशन के फायदे
मेडिटेशन का मानसिक स्वास्थ्य पर असर -दिल को स्वस्थ रखने के साथ मेडिटेशन के और भी कई फायदे हैं जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए लाभकारी हैं। नियमित रूप से मेडिटेशन करने से निम्नलिखित फायदे हैं-
तनाव कम होता है- रोजाना नियमित रूप से मेडिटेशन करने से दिमाग शांत रहता है। मेडिटेशन डर, चिंता, तनाव, डिप्रेशन जैसे लक्षणों को कम करने में सहायक है।
फोकस बढ़ता है: मेडिटेशन से दिमाग की निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। याददाश्त तेज होती है, काम में फोकस बढ़ता है और कार्यक्षमता में सुधार आता है।
अनिद्रा की समस्या दूर होती है- मेडिटेशन करने से मानसिक शांति मिलती है, अच्छी नींद आती है और अनिद्रा की समस्या दूर होती है।
नकारात्मक विचार नहीं आते- मेडिटेशन करने वाला व्यक्ति भावनात्मक रूप से स्थिर और सकारात्मक रहता है। विपरीत परिस्थिति में उसे नकारात्मक विचार नहीं आते, वह उससे बाहर निकलने के उचित रास्ते ढूंढ़ता है।
मेडिटेशन क्यों जरूरी?
मेडिटेशन एक आसान, लेकिन बेहद प्रभावी अभ्यास है जो दिल और दिमाग दोनों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। अगर मेडिटेशन को रोजाना की दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाए तो यह बेहतर लाइफस्टाइल की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।









