Advertisement

सनातन के प्रति आस्था, सलमान अब बना शांतनु

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सनातन के प्रति गहरी आस्था होने के कारण रविवार को सलमान सनातन धर्म अपनाते हुए शांतनु बन गया। रविवार को गंगाघाट स्थित मौनतीर्थ आश्रम में दशविधि स्नान, प्रायश्चित कर्म और पंचगव्य का सेवन के बाद सलमान को शांतनु नाम व कश्यप गौत्र दिया गया।

Advertisement

मोहननगर निवासी सलमान ने बताया शुरू से ही उसकी सनातन में गहरी आस्था है। उसे मंदिर जाना भी पसंद है लेकिन धर्म के कारण परेशानी होती थी। यह बात उसने अपने दोस्त पीयूष रघुवंशी को बताई। पीयूष ने उसे सनातनी बनने में सहयोग किया। प्रखंड मंत्री दीपक सूर्यवंशी, गोरक्षा प्रमुख पवन वर्मा, समरसता प्रमुख अभय कैथवास, शिवा रायकवार के सहयोग से उसे सनातन में लाया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें