Advertisement

सनातन हिंदू जागरण यात्रा, पेशवाई निकली

उज्जैन। विश्व कल्याण व जनकल्याण के साथ ही लोगों को धर्म के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय महाकाल सेना द्वारा सनातन हिंदू जागरण यात्रा संत पेशवाई निकाली गई।

Advertisement

महाकाल मंदिर से प्रारंभ हुई यह यात्रा हरसिद्धि मंदिर, सवारी मार्ग होते हुए रामघाट पहुंची। प्रदेश अध्यक्ष शुभम भारती ने बताया कि पेशवाई में 8 घोड़े, 3 बैंड, डीजे, 6 बग्गी, ऊंट व हाथी शामिल हुए। इस दौरान छात्राओं ने शस्त्र प्रदर्शन किया।

जहां भक्त झूमते गाते नजर आए। झांझ मंजीरे और ढोलक की थाप पर शिव बारात निकाली गई। यात्रा में राष्ट्रीय महाकाल सेना संस्थापक दिगम्बर खुशाल भारती महाराज राजस्थान, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत आलोक गिरी, राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र भारती, श्रीमहंत कुमार गिरी महाराज सहित बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल रहे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें