स्पेल बी नेशनल ग्रेंड फायनल में स्वरा श्रीमाल को मिला दूसरा स्थान

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नौ वर्षीय स्वरा श्रीमाल ने कोयंबटूर में आयोजित विन नेशनल स्पेल बी प्रतियोगिता के नेशनल ग्रेंड फायनल में 6 राज्यों के कक्षा 3 और 4 के 313 बच्चों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्वरा ने अंग्रेजी की 103 सही स्पेलिंग्स बोली और कोयंबटूर के एक छात्र के साथ उनका टाई हो गया। इसके पश्चात टाईब्रेकर में स्वरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्वरा वरिष्ठ पत्रकार वरुण श्रीमाल और बरखा श्रीमाल की पुत्री हैं।
Advertisement
Advertisement









