Advertisement

सबसे पहले बाबा महाकाल को बांधी राखी,सवा लाख लड्‌डुओं का भोग लगाया

आज रक्षा बंधन मनाया जा रहा है। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल को सबसे पहली राखी बांधी गई। ये राखी भस्म आरती के बाद पुजारी परिवार की महिलाओं ने बांधी। महाकाल को सवा लाख लड्‌डुओं का भोग लगाया। अन्य भक्तों ने भी भगवान महाकाल को राखी अर्पित की।

Advertisement

तड़के तीन बजे मंदिर के पट खोल दिए गए। जल अभिषेक के बाद महाकाल का पंचामृत अभिषेक पूजन किया गया। भद्रा के कारण राखी का त्योहार रात को मनेगा, लेकिन महाकालेश्वर मंदिर में तड़के 4 बजे भगवान महाकाल को राखी अर्पित की गई। मान्यता है कि हिंदू रीति से मनाए जाने वाले सभी पर्व महाकाल मंदिर में सबसे पहले मनाए जाते हैं।

भगवान को चढ़ने वाली राखी को शुद्धता का ख्याल रखकर घर में बनाया जाता है। पुजारी परिवार की 8 महिलाओं ने मिलकर भगवान महाकाल की राखी तैयार की। रेशम के धागे, विशेष वस्त्र, स्पंज और आभूषण की मदद से राखी बनाई गई है। 2 फीट चौड़ी राखी को 10 दिन में तैयार किया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें