Advertisement

सम्यक ग्रुप ने आयोजित की चित्र कला प्रतियोगिता

भारत माता और तिरंगे के चित्र प्रदर्शित किए

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन: भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सम्यक द्वारा बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी बच्चों ने देश भक्ति से ओत प्रोत अपनी चित्र कला का प्रदर्शन किया जिसमें आधुनिक भारत, अमर शहीदों, भारत माता और तिरंगे के फ़ोटो चित्र कला में प्रदर्शित किए। बच्चों ने देश भक्तिपूर्ण गीतों पर नृत्य भी किया।

सम्यक की सचिव मयूरी पाटनी ने बताया कि बच्चों में राष्ट्र प्रेम जाग्रत करते रहने के उद्देश्य से ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित करते रहते हैं और जिनकी चित्रकला प्रशंसनीय है उनको विशेष पुरुस्कारों से सम्मनित भी करते हैं। संचालन शिखा पतंग्या ने किया। इस अवसर पर संस्था के सभी पूर्व अध्यक्ष ललित बडज़ात्या, मनीष बोहरा, दिलीप विनायका, अभिषेक विनायका, दिगवेश पाटनी, पंकज जैन रितेश पतंग्या, भावना बडज़ात्या सहित बडी संख्या में ग्रुप के सदस्य उपस्थित थे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को अशोक, चेतन अभिषेक राणा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें