सरपंच बनने के लिए 6 साल की बेटी का मर्डर

नांदेड़। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक शख्स पर अपनी छह साल की बेटी की हत्या का आरोप है। पुलिस ने बताया कि आरोपी राज्य में होने वाले आगामी पंचायत चुनाव में सरपंच बनने के लिए खुद को योग्य बनाना चाहता था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Advertisement
28 साल के पांडुरंग कोंडमंगले के तीन बच्चे हैं। इनमें एक तीन साल का बेटा और छह साल की जुड़वां बेटियां शामिल हैं। वह पंचायत चुनाव में सरपंच का चुनाव लडऩा चाहता था। पंचायत चुनाव में दो बच्चों के नियम के कारण उसे अयोग्य होने की आशंका सता रही थी। इसलिए उसने गांव के सरपंच के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया।
Advertisement









