सर्दियों में रोज खाएं एक मुट्ठी चना, मिलेंगे ये फायदें

By AV NEWS

सर्दी का मौसम सुहाना होता है, इस मौसम में खाने पीने के कई सारे बेशुमार गरम-गरम पकवान बनते हैं। लेकिन यह मौसम किसी के लिए सिरदर्द की तरह होता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि उन्हें खान-पान से परहेज करना पड़ता है। अगर आपको शुगर है, डायबिटीज के मरीज है, ठंड में पेट से संबंधित समस्या बनी रहती है तो अपनी डाइट की सूची में भुना हुआ चना जरूर शामिल करें। यह कई बीमारियों के लिए रामबाण की तरह काम करता है। ठंड में अधिक भूख की समस्या से परेशान हो गए है तो चने खाएं। क्‍योंकि इसमें फाइबर बहुत अच्‍छी मात्रा में होता है, कैलोरी बहुत कम होती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आइए जानते हैं ठंड में इसे खाने के फायदे –

कब्ज से छुटकारा

सर्दियों में ज्यादा हैवी या ऑयली खाने के कारण लोग अक्सर पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में, भुने चने का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। रोजाना एक मुट्ठी भुना चना खाने से आपको कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

सर्दियों में भुने चने का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह खून से ग्लूकोज को अब्जॉर्ब कर लेता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। अगर आपको डायबिटीज है, तो आप डॉक्टर की सलाह से इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

वजन घटाने में मददगार

अगर आप सर्दियों में वजन कम करना चाहते हैं, तो भुने चने को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसे खाने से बार-बार भूख नहीं लगती है और आप ओवरईटिंग करने से बच जाते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, इसलिए इसे खाने से शरीर का वजन नहीं बढ़ता है।

हड्डियों को मजबूत बनाए

सर्दियों में रोजाना भुना चना खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। दरअसल, इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

दिल को रखे हेल्दी

सर्दियों में भुने चने का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें पोटैशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसे खाने से शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है, जिससे दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है।

Share This Article