Advertisement

सांवेर रोड़ पर इलेक्ट्रिक दुकान में लाखों की चोरी

छत के रास्ते घुसे चोर और पंखे, एसी, गीजर सहित इलेक्ट्रानिक सामान ले गये

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन।सांवेर रोड़ टेड़ी खजूर के पास स्थित इलेक्ट्रिक दुकान में बीती रात चोरों ने धावा बोलकर यहां से लाखों के इलेक्ट्रानिक आयटम चोरी कर ले गये। सुबह दुकान खोलने पहुंचे मालिक को इसकी जानकारी लगी जिसकी सूचना माधव नगर पुलिस को दी गई।

भूपेन्द्र अग्रवाल की सांवेर रोड़ टेड़ी खजूर के पास हेवल्स इलेक्ट्रानिक दुकान पर छत के रास्ते चोरों ने दुकान में घुसकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। भूपेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि बदमाशों ने दुकान में रखे टीवी, एसी के अलावा 4 लाख के पंखे, 1 लाख के स्वीच, 1 लाख के गीजर, 1 लाख के रूम हीटर सहित लाखों का इलेक्ट्रानिक सामान व नगदी रुपये चोरी कर लिये। सुबह दुकान पहुंचने पर चोरी की वारदात का पता चला।

Advertisement

डीवीआर सुधरने गया

भूपेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं लेकिन डीवीआर खराब होने के कारण सुधरने भेजा है। हालांकि पड़ोस की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हुए हैं।

Advertisement

Related Articles

Write a review