Advertisement

सीबीएसई-एमपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू नकल रोकने सीसीटीवी-जैमर लगाए

भोपाल/उज्जैन। मध्यप्रदेश में आज मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल परीक्षा के तहत अंग्रेजी का पेपर आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू हुई। इस साल पहली बार एक साथ करीब 9 लाख छात्र इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। नकल रोकने के लिए सीसीटीवी-जैमर लगाए हैं। प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही विद्यार्थियों की भीड़ देखने को मिली। छात्र समय से पहले केंद्रों पर पहुंच गए। वहीं शिक्षक और परिजन बच्चों का हौसला बढ़ाते नजर आए। परीक्षा से पहले केंद्रों पर सकारात्मक माहौल बना रहा।

Advertisement

उज्जैन की छात्रा आराध्या ने बताया कि अंग्रेजी परीक्षा को लेकर उसकी तैयारी पूरी है। उसने कहा कि कोचिंग के जरिए अच्छी तैयारी की है। उसे पूरा भरोसा है कि वह परीक्षा क्लियर कर लेगी। वहीं ग्वालियर की छात्रा मुस्कान ने कहा कि उसे थोड़ा नर्वस महसूस हो रहा है, लेकिन वह अपना बेस्ट देने की कोशिश करेगी। इससे पहले हाईस्कूल के दो पेपर हो चुके हैं, लेकिन उनमें सभी विद्यार्थी शामिल नहीं थे। पहला पेपर शुक्रवार को उर्दू का हुआ था। दूसरा पेपर शनिवार को राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क के विषयों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का आयोजित किया गया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें