Advertisement

स्मैक सप्लाय करने के पहले दो युवक पकड़ाये

उज्जैन। महाकाल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नृसिंहघाट क्षेत्र से दो युवकों को स्मैक पावडर के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि जावेद और फारूख दोनों निवासी बाड़ी मोहल्ला एक्टिवा से नृसिंह घाट क्षेत्र में घूम रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों युवक स्मैक पावडर बेचने की फिराक में घूम रहे हैं।

Advertisement

पुलिस टीम ने दोनों को घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर इनके पास से 45 ग्राम स्मैक पावडर जब्त किया है। दो दिन पहले भी नीलगंगा पुलिस ने दो और चिमनगंज पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें