इंदौर। शहर की होटल में एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती ने स्कीम- 54 के होटल डेस्टिनी में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवती का नाम पूजा नंदा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती हैदराबाद की रहने वाली थी और कॉल सेंटर में काम करती थी।
विजय नगर थाना प्रभारी सीबी सिंह का कहना है कि पूजा पहले इंदौर के कॉल सेंटर में जॉब करती थी। कुछ महीने पहले अपने माता-पिता के पास गई थी। इसके बाद उसकी जॉब अहमदाबाद की कंपनी में लग गई। इसके चलते वह दोस्तों से मिलने इंदौर आई थी। रविवार की सुबह फ्लाइट से उसे अहमदाबाद जाना था। पूजा हैदराबाद के पास श्री काकूला की रहने वाली थी।
पूजा की सहेली श्वेता ने हाल-चाल जानने के लिए रविवार सुबह कॉल किया। लेकिन पूजा ने फोन रिसीव नहीं किया। तो वह कुछ देर बाद होटल डेस्टिनी पहुंची। यहां पूजा के बारे में रिसेप्शन पर पूछा तो होटल स्टाफ ने रूम में होने की जानकारी दी।
इसके बाद श्वेता पूजा के कमरे में पहुंची। यहां डोर बेल बजाई और दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक पूजा ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद श्वेता ने होटल स्टाफ को बुलाया। स्टाफ ने मास्टर की से पूजा के कमरे का लॉक खोला। अंदर देखा तो पूजा का शव खिड़की में फंदे पर टंगा था।