Advertisement

अक्षय कुमार का शॉकिंग खुलासा: साइकोपैथ बनने के लिए पुलिस अधिकारियों से ली ट्रेनिंग

अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म हैवान में एक खतरनाक साइकोपैथ विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। अक्षय ने खुलासा किया कि इस नेगेटिव रोल में उतरने के लिए उन्होंने अपने पुलिस वाले दोस्तों की मदद ली है। जानिए निर्देशक प्रियदर्शन की इस फिल्म और अक्षय के रोल को लेकर क्या-क्या बड़े खुलासे हुए हैं।

Advertisement

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार अपनी फिल्म हैवान को लेकर चर्चा में हैं। जल्द ही एक्टर अपनी नई क्राइम थ्रिलर फिल्म हैवान में एक साइकोपैथ विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस रोल की तैयारी को लेकर अक्षय ने कौन बनेगा करोड़पति 20 के सेट पर एक बड़ा खुलासा किया है।

KBC के मंच पर किया खुलासा

Advertisement

अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत में अक्षय कुमार ने अपने रोल के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वे फिल्म हैवान में विलेन का रोल निभा रहे हैं जबकि सैफ अली खान हीरो बने हैं। अक्षय ने कहा कि यह एक साइकोपैथ की कहानी है और इसमें दिखाया जाएगा कि वह ऐसा क्यों बनता है और उसने लाइफ में क्या-क्या झेला है।

पुलिस वाले दोस्तों ने दी रियल लाइफ सलाह

Advertisement

जब अमिताभ बच्चन ने उनसे इस रोल की तैयारी के बारे में पूछा तो अक्षय ने बताया कि लॉ एनफोर्समेंट में काम करने वाले उनके दोस्तों ने उन्हें काफी काम की बातें बताईं। उनके पुलिस वाले दोस्तों ने कहा कि फिल्मों में अक्सर साइकोपैथ को अजीब तरह से मुंह बनाते या बिहेव करते दिखाया जाता है, लेकिन असल जिंदगी में ऐसा नहीं होता। रियल लाइफ साइकोपैथ बहुत नॉर्मल दिखते हैं और आम लोगों के बीच ऐसे घुल-मिल जाते हैं कि किसी को भनक भी नहीं लगती।

डायरेक्टर प्रियदर्शन ने दिया खास टच

दोस्तों से मिली इस सलाह को अक्षय ने फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ डिस्कस किया। प्रियदर्शन को भी यह आइडिया काफी पसंद आया। इसके बाद तय हुआ कि अक्षय को स्क्रीन पर कोई ओवरएक्टिंग या अजीब चेहरे बनाने की जरूरत नहीं है। वे पूरे रोल में एकदम शांत और नॉर्मल दिखेंगे, जिससे उनका विलेन वाला रूप और भी ज्यादा खतरनाक लगेगा।

मलयालम हिट का रीमेक है हैवान

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बन रही फिल्म हैवान असल में 2016 में आई मोहनलाल की सुपरहिट मलयालम फिल्म ओप्पम की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी अहम रोल में नजर आएंगे

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें