रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने मचाया तहलका

मुंबई: ओटीटी की पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब फिल्म के रूप में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और शुरुआती आंकड़े काफी मजबूत नजर आ रहे हैं।
पहले दिन के लिए 69 हजार से ज्यादा टिकट बिके
फिल्म की एडवांस बुकिंग सोमवार से शुरू हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदी और तेलुगु में 2D फॉर्मेट को मिलाकर फिल्म के पहले दिन के लिए अब तक 69 हजार 156 टिकटों की प्री-सेल हो चुकी है। फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों की कमाई को देखें तो अब तक करीब 2.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर फिल्म का प्री-सेल कलेक्शन करीब 3.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
रिलीज से पहले कमाई में तेजी की उम्मीद
‘मिर्जापुर द मूवी’ को सिनेमाघरों में 4 सितंबर को रिलीज किया जाना है। फिल्म की रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग के लिए अभी समय बाकी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगले कुछ दिनों में टिकटों की बिक्री और प्री-सेल कलेक्शन में तेजी आ सकती है।
‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर भी दर्शकों और ट्रेड एनालिस्ट्स की नजर बनी हुई है।
फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज
‘मिर्जापुर’ की पिछली सीरीज ने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। अब इसके फिल्म वर्जन को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर लगातार चर्चा देखने को मिल रही है। अब देखना होगा कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कितना भौकाल मचा पाती है और एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े वास्तविक कलेक्शन में कितने बदलते हैं।









