Advertisement

अखरोट से डायबिटीज रहेगा कंट्रोल में और हड्डियां मजबूत

हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर अखरोट यानी वॉलनट सिर्फ ब्रेन हेल्थ और मेमरी के लिए ही फायदेमंद नहीं है बल्कि आपकी ओवरऑल सेहत के लिए भी बेस्ट माना जाता है। अखरोट में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फॉरस, कॉपर, सेलेनियम, ओमेगा-3 फैटी ऐसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अपने ढेरों फायदों की वजह से अखरोट को तो ड्राई फ्रूट्स का राजा भी कहा जाता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अखरोट रात भर भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं
अखरोट को कच्चा खाने की बजाए अगर भिगोकर खाया जाए तो इसके फायदे कई गुणा बढ़ जाते हैं। इसके लिए रात में 2 अखरोट को भिगोकर रख दें और सुबह के समय खाली पेट इसे खा लें। यकीन मानिए भीगे हुए बादाम खाना जितना फायदेमंद है उतना ही फायदेमंद भीगे हुए अखरोट खाना भी है। भीगा हुआ अखरोट कई बीमारियों से निजात दिलाने में मदद करता है।

डायबिटिज में फायदेमंद
ब्लड शुगर और डायबीटीज से बचना चाहते हैं तो भीगे हुए अखरोट का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। बहुत सी स्टडीज में यह बात सामने आई है कि जो लोग रोजाना 2 से 3 चम्मच अखरोट का सेवन करते हैं, उनमें टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाता है। अखरोट ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है जिससे डायबीटीज का खतरा कम हो जाता है। अखरोट फाइबर से भरपूर होता है, जो आपकी पाचन प्रणाली को दुरुस्त रखता है। पेट सही रखने और कब्ज से बचने के लिए फाइबर युक्त चीजें खानी जरूरी है। ऐसे में अगर आप रोजाना अखरोट का सेवन करते हैं, तो आपका पेट भी सही रहेगा और कब्ज भी नहीं होगा। भीगे हुए अखरोट को पचाना भी आसान हो जाता है।

Advertisement

हड्डियों को मजबूत बनाता है अखरोट
अखरोट में ऐसे कई घटक और प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं जो आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं। अखरोट में अल्फा-लिनोलेनिक ऐसिड पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा, अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी ऐसिड सूजन को भी दूर करता है।

हार्ट को हेल्दी रखता है अखरोट
अखरोट आपके हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। इसमें प्रचूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी ऐसिड होता है, जो आपके हार्ट के लिए फायदेमंद है। कई स्टडीज में यह बात भी साबित हो चुकी है कि जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, उनके लिए भी अखरोट लाभकारी होता है। आपको बता दें कि ओमेगा-3 फैटी ऐसिड शरीर से बैड कलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कलेस्ट्रॉल के निर्माण में मदद करता है।

Advertisement

कैंसर के खतरे को कम करता है
बहुत सी स्टडीज में यह बात सामने आ चुकी है कि अखरोट का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर, प्रॉस्टेट कैंसर और कोलोरेक्टल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। अखरोट में पॉलिफेनॉल इलागिटैनिन्स पाए जाते हैं जो कई तरह के कैंसर के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने में मदद करता है। साथ ही अखरोट खाने से हॉर्मोन से जुड़़े कैंसर का खतरा भी कम होता है। अखरोट में मौजूद ऐंटिऑक्सिडेंट्स बॉडी में कैंसर सेल्स के विकास को रोकते हैं।

Related Articles

Write a review