अभा पुजारी महासंघ देशभर के पुजारियों को जोड़ रहा

By AV NEWS

उज्जैन। अभा पुजारी महासंघ द्वारा देशभर के पुजारियों को जोडऩे व उनकी समस्याओं के निदान के लिए प्रतिबद्ध है। इसी सिलसिले में महासंघ के राष्टीय अध्यक्ष महेश पुजारी एवं कई पदाधिकारियों ने राजस्थान के बांसवाड़ा, डुंगरपुर आदि स्थानों पर जाकर वहां पुजारी सेवक परिषद के साथ प्रांतीय स्तर पर बैठक की।

पुजारी महासंघ के प्रदेश सचिव पं. रूपेश मेहता ने बताया कि पहली बैठक डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में राजस्थान सरकार के विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष राज्य मंत्री महेश शर्मा, संरक्षक बद्रीनारायण शर्मा, नगर पालिका सागवाड़ा अध्यक्ष नरेंद्र खोडनिया, महामंत्री रतनलाल शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष रतनलाल सेवक, प्रांतीय सचिव रामावतार भारद्वाज, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्रिवेदी के अतिथ्य में हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पुजारी ने कहा कि पूरे देश के पुजारियों को एक ध्वज और एक संगठन के संकल्प का आव्हान करते हुए महासंघ मंदिरों के सरकारीकरण को समाप्त कर पुजारियों को सौंपने सहित कई मांगों को लेकर आंदोलनरत है।

बहुसंख्यक समाज व अन्य लोग पुजारी वर्ग को पीडि़त करते हैं। पुजारियों की सुरक्षा के लिए सरकारें सुरक्षा अधिनियम लागू करें। राज्यों के प्रत्येक जिलों में ब्राह्मणों और पुजारियों के बच्चों के लिए वैदिक शिक्षा केंद्र खोलें। मंदिरों की जमीनें दबंगों के अतिक्रमण से मुक्त कराए। पुजारियों की इन्ही मांगों को लेकर राज्य मंत्री महेश शर्मा ने कहा देश में पांच राज्यों में विप्र कल्याण बोर्ड का गठन किया जा चुका है। बैठक में विभिन्न जिलों से 1000 से अधिक पुजारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन में पं. राजेंद्र गुरु को सम्मानित किया

उज्जैन। महामना मालवीय, अटलजी जयंती समारोह एवं ब्राह्मण समाज के 41वें स्थापना दिवस पर महाकाल मंदिर समिति के सदस्य एवं अपने जीवनकाल में 146 बार रक्तदान करने वाले मानवता के रक्षक पं. राजेंद्र गुरु शर्मा को महामना एवं अटल अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही महाकाल मंदिर में जल महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित चतुर्वेद पारायण कर रहे ऋग्वेद यजुर्वेद सामवेद अथर्ववेद के चारों आचार्य एवं उनके गुरु वेदाचार्य पं. कुंज बिहारी पांडे सहित उनके शिष्य सत्यम शुक्ला, दत्तदास रघुनाथ शेवड़े, ऋषिकेष पांडे, राधेश्याम मोहनराव पाठक को पंडित गणेश चिंतामन शास्त्री अवंतिका उज्जैन तीर्थ अलंकरण से सम्मान किया।

इस अवसर पर अभा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी, महामंत्री पं. तरुण उपाध्याय, संरक्षक पं. सुरेश मोढ़, गिरीश पाठक, यशवंत व्यास, रविंद्र त्रिवेदी, जियालाल शर्मा, विजय रावल, राजीव शुक्ला, कृपा निधान तिवारी उपस्थित रहे।

Share This Article