Advertisement

अमेरिका और जापान के विद्वान भी महाकाल नगरी में पंच तत्वों पर करेंगे मंथन

यूनाइटेड कॉन्शियसनेस कॉन्क्लेव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री और मंत्री

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। महाकाल नगरी उज्जैन में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय यूनाइटेड कॉन्शियसनेस कॉन्क्लेव में अमेरिका और जापान के विद्वान भी पंच तत्त्वों पर मंथन करेंगे। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित केंद्रीय मंत्री भी सम्मिलित होंगे। 14 से 16 फरवरी तक आयोजित इस कॉन्क्लेव के पहले दिन शाम को पद्मश्री कैलाश खेर के गीतों की प्रस्तुति भी आकर्षण केंद्र बनेगी।

यूनाइटेड कॉन्शियसनेस कॉन्क्लेव का आयोजन कोठी रोड स्थित कालिदास अकादमी परिसर में यूनाइटेड कॉन्शियसनेस, योगा विद्या जर्मनी, यूरोपियन योगा फेडरेशन, अक्षरा किड्स द्वारा किया जाएगा। कॉन्क्लेव में भारत सहित अमेरिका, जापान, सिंगापुर, इटली, जर्मनी, इंडोनेशिया, नीदरलैंड, क्रोएशिया, राशियां, कनाडा, स्लोवाकिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पोलैंड, मलेशिया, पुर्तगाल,स्वीडन, मैसेडोनिया, बोस्निया, घाना के विद्वान सम्मिलित होंगे।

Advertisement

उदघाटन सत्र में जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री धर्मेंद्रसिंह लोधी, उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार भी सम्मिलित होंगे। मुख्य वैश्विक समन्वयक डॉ. विक्रांतसिंह तोमर ने बताया इसकी तैयारियां चल रही हैं। मीडिया प्रभारी डॉ. विक्रांत शाह ने बताया कालिदास अकादमी परिसर में चल समारोह भी निकाला जाएगा।

 

Advertisement

Related Articles

Write a review