अवैध रूप से शराब बेचने वाली महिला पकड़ाई

मक्सी रोड स्थित गोपालपुरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
उज्जैन। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी विभाग ने मक्सी रोड स्थित गोपालपुरा से अवैध शराब बेचने वाली महिल को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक लाख रुपए की विदेशी शराब और बीयर जब्त की गई है।
सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि गोपालपुरा में एक महिला अवैध रूप से शराब बेच रही है। जांच के बाद आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी अधिकारी मुकेश रंधा के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित की गई। वृत प्रभारी अधिकारी हिमांशु अग्रवाल टीम के साथ टीम गोपालपुरा पहुंची और यहां रहने वाली भारती पति पवन के घर की तलाशी ली। इसमें बड़ी मात्रा में झोलों में 82.25 बल्क लीटर अवैध विदेशी शराब मिली जिसे जब्त किया गया जिसकी कीमत करीब 1.10 लाख रुपए बताई गई है। इसके बाद भारती के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच जारी है।
इस नंबर पर दें सूचना
आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी अधिकारी रंधा ने बताया इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। यदि किसी व्यक्ति को अवैध शराब बेचने, रखने और लाने-ले जाने की जानकारी मिलती है तो वह आबकारी नियंत्रण कक्ष के नंबर 0734-2551159 पर सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।









