Advertisement

आगर रोड पर हादसा, बस के ब्रेक फेल

आगर रोड पर हादसा, बस के ब्रेक फेल, पार्किंग में खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त

Advertisement

उज्जैन। आगर रोड पर कृषि उपज मंडी गेट के पास शुक्रवार की दोपहर 12:24 बजे ब्रेक फेल होने के कारण एक बस सड़क किनारे पार्किंग में खड़े वाहनों में जा घुसी। फुटपाथ की वजह से बस रूक गई। घटना में कोई जनहानी नहीं हुई है। हालांकि कई दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

पुलिस, प्रशासन और आरटीओ के तमाम दावों के बाद भी बसों की गति पर नियंत्रण नहीं हो रहा है। इसका उदाहरण आगर रोड मंडी गेट के सामने आ गया। उज्जैन से भानपुरा के लिए जा रही दुर्गा बस सर्विस की बस ब्रेक फेल होने के कारण सड़क किनारे वाहन में जा घुसी। घटनास्थल पर कोई नहीं था।

Advertisement

ऐसे में जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस की गति बहुत ही तेज थी। इस पर ड्रायवर ने नियंत्रण खो दिया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद ड्रायवर बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची है। फिलहाल किसी के घायल होने या हताहत होने की जानकारी नहीं आई है।

बता दें कि एक सप्ताह पूर्व पुलिस, आरटीओ और प्रशासन के अधिकारियों ने बस ऑपरेटरों के साथ एक बैठक कर सवारियों को निर्धारित स्थान पर उतारने और बैठाने के निर्देश दिए थे। साथ ही चेतावनी दी थी कि शहर में बसों की गति को नियंत्रित रखा जाए। उक्त हादसे ने पुलिस के दावे और चेतावनी की पोल खोल दी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें