Advertisement

आज का राशिफल ( 1 अगस्त 2023 )

मेष
आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को सुलझाने में आप सफल रहेंगे। जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

वृषभ
व्यापार की दृष्टि से शुभ समय है। सब कुछ अपनी सामान्य गति से काम करेगा. नौकरीपेशा जातकों के लिए नए अवसर प्राप्त करने का उत्तम समय है।आर्थिक परेशानियां खड़ी कर सकता है।

मिथुन
पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होंगे। भाई-बहन से किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। …

Advertisement

कर्क
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए अचानक लाभ का आगमन हो सकता है। इससे आप अपनी व्यवसाय संबंधी समस्याओं को सुलझाने में पहल और अधिक रुचि ले सकेंगे।

सिंह
पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी सी मेहनत से आप अपने लक्ष्यों को आसानी से हासिल कर सकते हैं। नए जोड़ों के जीवन में खुशियां बढ़ेगी। कार्य की दृष्टि से आज का दिन बेहतर है।

Advertisement

कन्या
व्यवसायी अपने व्यावसायिक कौशल और निर्णय लेने की क्षमता के कारण उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाएं। लाभ कमाने के अप्रत्याशित रास्ते भी खुलने की संभावना है।

तुला
आप हर असंभव को संभव बनाने की ताकत रखेंगे. आप अपने हर काम में सफल होंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक
इस अवधि के दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप नाम और प्रसिद्धि हासिल करेंगे। विरोधी निष्क्रिय रहेंगे और महत्वपूर्ण अधिकारियों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु
सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। किसी काम में आपको सकारात्मक नतीजे मिलेंगे, जिससे आप खुशी महसूस करेंगे। दोस्तों से मुलाकात होने की भी संभावना है।

मकर
आज का दिन नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय कठिन हो सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी। आर्थिक पक्ष में गिरावट संभव है।

कुंभ
आपको किसी खास काम में किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिल सकती है। परिवार के साथ कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। किसी पुरानी बातों पर ध्यान देने से बचना चाहिए।

मीन
आज का दिन उत्तम है। जो लोग परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश में हैं या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं उन्हें निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

Related Articles