आज का राशिफल (5 दिसंबर 2023 )

By AV NEWS

मेष : आपके पूंजीगत निवेशों से भी लाभ होगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व अधिक रहेंगे। पदोन्नति मिलने का योग हैं। आमदनी में वृद्धि होगी। यात्रा में सावधानी बरतें। शुभांक-२-५-६

वृषभ: संतान की ओर से हर्ष के प्रसंग बनेंगे। समय को देखकर कार्य करना ज्यादा हितकर रहेगा। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा तभी आप लाभ की आशा कर सकते हैं। शुभांक-३-४-७

मिथुन: पुरुषार्थ और कम बल पर आपको सफलता मिलेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में आप वर्तमान क्षमता को बढ़ाएंगे। उपक्रम का विस्तार करने का प्रयास सफल होगा। शुभांक-४-५-६

कर्क: मितव्ययता रखें क्योंकि रुपए-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष से सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। शुभांक-४-६-८

सिंह: निकटस्त व्यक्ति का सहयोग काम को गति दिला देगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में बाधा को दूर करेंगे। आनंददायक वातावरण बनेगा। शुभांक-३-५-६

कन्या:  कार्यारंभ से पहले उचित मूल्यांकन कर लें। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। शुभांक-५-७-८

तुला: ज्ञानीजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। आध्यात्मिक वातावरण बनेगा। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में काम मिलेगा। शुभांक-१-५-८

वृश्चिक: विवादों व मुकदमेबाजी से राहत मिलेगी। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-५-७-९

धनु: अवरुद्ध कार्य संपन्न होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति सामान्य रहेगी। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। शुभांक-३-५-७

मकर: ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। शुभांक-२-५-८

कुंभ:  हरि करे सो खरी अत: हानि का कोई भय नहीं, यथावत कार्य जारी रखें। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। आलस्य का त्याग करें। पुरुषार्थ का सहारा लें। शुभांक-३-४-६

मीन: मुंह मांगी मुराद मिलेगी। यानि इच्छित फल की प्राप्ति होगी। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शुभांक-२-४-७

Share This Article