आज भी नहीं निकली धूप, घने कोहरे से सुबह की शुरूआत….

छुट्टियां खत्म, कोहरे और ठंड के बीच स्कूल पहुंचे बच्चे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन नए वर्ष की शुरूआत घने कोहरे से हुई थी। पिछले चार दिनों से तेज धूप नहीं निकली है। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जबकि दिन के तापमान में कमी दर्ज की गई है।

वेधशाला से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों हल्की बारिश दर्ज होने के बाद से अब तक बादल भी छाये हुए हैं इस कारण तेज धूप नहीं निकल रही और दिन के तापमान में गिरावट आई है। कल दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था जबकि हवा की गति 4 किलोमीटर प्रतिघंटा थी, जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि रात में हवा की गति 4 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज हुई है। दिन में बादल छाये रहने के कारण तापमान में गिरावट आई है, जबकि रात का तापमान 15 डिग्री के ऊपर ही बना हुआ है।

advertisement

शासन द्वारा दिसंबर माह में स्कूलों की छुट्टी को आगे बढ़ाते हुए जनवरी माह में शिफ्ट किया था। इसी कारण 1 जनवरी से 4 जनवरी तक सभी सरकारी और प्रायवेट स्कूलों में अवकाश रहा और आज से स्कूल पुन: खुले। सुबह कोहरे व तेज ठंड के बीच बच्चे निर्धारित समय पर स्कूल पहुंचे।

advertisement

Related Articles

close