Advertisement

आज शहर में 2 जगह होगा को रावण दहन

रंगारंग आतिशबाजी होगी, दो साल बाद आयोजनों में उमड़ेगी भीड़….

Advertisement

आज शाम को दशहरा मैदान और भैरवगढ़ पर होगा रावण का दहन

उज्जैन।बुराई पर अच्छाई का पर्व विजया दशमी आज उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आज शहर में दो जगह पर रावण दहन के आयोजन किए जा रहे हैं। वहीं कल बासी दशहरा पर भी कई जगह पर रावण दहन होगा।

Advertisement

दशहरा मैदान पर स्व. लाला अमरनाथ स्मृति दशहरा महोत्सव समिति द्वारा शाम 7 बजे 101 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन परंपरा के अनुसार किया जाएगा। दो साल बाद रावण दहन के आयोजन में भीड़ उमड़ेगी। पिछले साल प्रतीकात्मक रूप से ही रावण दहन के आयोजन हुए थे।

दशहरा महोत्सव समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश खत्री ने बताया कि 59 वर्षों से दशहरा मैदान में स्व. लाला अमरनाथ द्वारा उज्जैनवासियों के लिए, बुराई पर अच्छाई की विजय स्वरुप दशहरा महोत्सव मनाने का संकल्प लिया था जिसे उनकी तीसरी पीढ़ी पूर्ण गरिमा और भव्यता के साथ आयोजित करती है। समिति सचिव शिवा खत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रमुख अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक द्वारा आतिशबाजी का शुभारंभ किया जायेगा। श्री महाकालेश्वर की सवारी भी दशहरा मैदान पहुंचेगी। रावण से युद्ध करने के प्रतीक स्वरूप भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान की सवारी का दशहरा मैदान पहुंचने पर कलेक्टर आशीष सिंह, एसपी सत्येंद्रकुमार शुक्ल पूजन-अर्चन करेंगे।

दशहरा पर शहर में प्रमुख रूप से दो स्थानों दशहरा मैदान और शिप्रा तट पर रावण के पुतले का दहन किया जाता है। इस वर्ष कार्तिक मेला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली सभा को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया है।

भैरवगढ़ में 71 फीट का रावण बनाया

उन्हेल रोड चौराहा भैरवगढ़ पर श्रीराम नवयुवक मंडल की ओर से 71 फीट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष संजय कोरट के अनुसार देवास के कलाकार 45 मिनट तक आतिशबाजी करेंगे। दहन स्थल पर श्रीराम के आदर्श वाक्य और स्वच्छता के संदेश दिए जाएंगे।

कल यहां होंगे रावण दहन

सिद्धवट मैदान पर रात 8 बजे रावण का दहन रंगारंग आतिशबाजी के साथ होगा। नानाखेड़ा स्टेडियम पर शाम 7.30 बजे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। शास्त्री नगर मैदान पर रावण के पुतले का दहन होगा। मक्सी रोड स्थित डालडा फैक्टरी मैदान और खाकचौक पर रात 8.30 बजे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें