Advertisement

इंजीनियर स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या

इंदौर स्थित भवर कुआं थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर की रात को एक इंजीनियर छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय छात्र अपने दोस्तों के साथ चाय पीने निकला था। रास्ता घेरकर खड़े कुछ लड़कों से बहस के बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

बीच सड़क चाकू के ताबड़तोड़ वार से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीन नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।घटना की जानकारी के बाद मृतक का परिवार शिवपुरी से इंदौर पहुंचा। मृतक आयुष गुप्ता के पिता विनोद गुप्ता शिवपुरी में हार्डवेयर कारोबारी हैं।

कुछ वर्ष पहले उन्होंने आयुष को इंदौर में इंजीनियरिंग का डिप्लोमा की पढ़ाई करने के लिए भेजा था। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ भवर कुआं क्षेत्र में रहता था। आयुष ने पढ़ाई के साथ-साथ अपने पिता कामकाज भी संभाला था। पिता के रेत के डंपर चलते थे और वह उस कारोबार में उनकी देखरेख भी करता था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें