Advertisement

इंदौर:अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या

इंदौर। इंदौर के लसुडिय़ा इलाके में एक युवक की अवैध संबंधों के चलते हत्या कर दी गई। जानकारी मिलने के बाद रात साढ़े तीन बजे पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन प्रारंभिक तौर पर अवैध संबंधों के चलते हत्या की बात सामने आई है।युवक पर चाकू से वार किए गए है। लसूडिया पुलिस के अनुसार मृतक का नाम किशन पिता बद्रीलाल निहाले निवासी स्कीम नंबर 94 गुलाब बाग कॉलोनी है।

Advertisement

वह कुछ समय से लापता था और उसके पिता ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। वह ड्रायवरी करता था। किशन का शव लोहा मंडी पॉवर हाउस के पास मिला है। पुलिस के अनुसार अनिल नामक युवक ने उसे फोन कर बुलाया था।किशन के अनिल की बहन से संबंध थे। यह बात अनिल को पता लगी तो वह नाराज हो गया। उसने फोन कर किशन को मिलने के लिए बुलाया और अपने एक साथी रवि के साथ मौके पर पहुंचा था। वही किसन को चाकुओं से गोद कर हत्या कर डाली। बताया जा रहा है दोनों आरोपी फिलहाल फरार है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें