Advertisement

इंदौर:पबों पर एक्‍शन की तैयारी

इंदौर। नियम कायदे ताक में रखने वाले पब-बार पर पुलिस एक्शन की तैयारी में है। 25 पबों को चिन्हित किया है जो विदेशी लड़कियों के डांस और ड्रग्स सप्लाई में लिप्त है। पुलिस स्वयं ग्राहक बनकर पबों में छापे मारेगी।पब कल्चर के कारण शहर में बदनामी के हालात बन जाते है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पुलिस कागजों पर रूपरेखा तो बनाती है लेकिन असल में कुछ नहीं होता। हाल में हुई घटनाओं के बाद पुलिस ने दोबारा मैदान संभाला है। 25 पबों को चिन्हित किया है जिनमें ड्रग्स सप्लाई से लेकर नाबालिग लड़कियों की एंट्री और विदेशी लड़कियों के साथ डांस पार्टी का आयोजन होता है।कईं पब ऐसे है जहां प्रवेश द्वारा बंद कर पिछले दरवाजे से ग्राहकों को एंट्री दी जाती है।

ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी ऐसे पबों का वीडियो बना लेंगे। गश्त अधिकारी मौके पर पहुंच कर पब को सील करवाऐंगे। कुछ पबों में विदेशी लड़कियों की डांस पार्टी और हाईप्रोफाइल परिवार के युवक-युवतियों की पार्टी आयोजित करने की शोहरत है। उन पबों में भी पुलिसकर्मी कपल एंट्री कर सूचना की पुष्टि करेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें