Advertisement

इंदौर की होटल में होटल में दो धमाके ,पहुंचे एनएसजी कमांडो

सुबह के 11:30 बजे अचानक से इंदौर के विजय नगर स्थित सय्याजी होटल में दो धमाके हुए । धमाकों की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच जाती है। जिसके बाद होटल में रुके सभी लोग बाहर की ओर भागते हैं, और कुछ ही देर बाद NSG कमांडो पूरा मोर्चा संभालते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

जी हां, यहां कोई आतंकवादी हमला नहीं यह इंदौर में 40 से अधिक एनएसजी कमांडो की मॉक ड्रिल चल रही है जो शहर के अलग-अलग इलाकों में इस ड्रिल को अंजाम दे रहे हैं। जैसे ही शहर में धमाकों की आवाज हुई एनएसजी कमांडो सचेत हो गए और उन्होंने सबसे पहले सय्याजी होटल को चारों तरफ से घेर लिया इसके बाद कमांडो की एक टुकड़ी छत पर पहुंची जहां से उन्होंने जिस कमरे में आतंकी होने की सूचना थी उसे ट्रेस किया और उसके बाद फिर कमांडो ने अपना मूवमेंट लेना चालू किया.

गौरतलब है कि 2 दिन पहले एनएसजी कमांडो का एक दल इंदौर पहुंचा था जो शहर के अलग-अलग स्थानों पर इस माकड्रिल को अंजाम दे रहा है। अधिकारियों और कमांडो ने इंदौर में कुछ प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों सहित होटल का निरीक्षण किया। यहां होने वाली संवेदनशील घटनाओं को लेकर जानकारी भी ली।इन कमांडो ने आईआईटी, आईआईएम और विजयनगर क्षेत्र के कुछ प्रमुख होटलों को इसके लिए चयनित किया है। एनएसजी का दल अपनी रूटीन एक्सरसाइज के चलते यहां आया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review