Advertisement

इंदौर के प्रसिद्ध साहित्यकार प्रभु जोशी का निधन

इंदौर के प्रसिद्ध साहित्यकार, चित्रकार और पत्रकार प्रभु जोशी का निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित थे, उनका इलाज चल रहा था।  उनके निधन की खबर सुन साहित्य जगत में शोक की लहर छा गई है। प्रभु जोशी एक चित्रकार, कहानीकार, संपादक, आकाशवाणी अधिकारी और टेलीफिल्म निर्माता के तौर पर जाने जाते थे। इनके चित्र लिंसिस्टोन तथा हरबर्ट में ऑस्ट्रेलिया के त्रिनाले में प्रदर्शित हुए थे। प्रभु जोशी को गैलरी फॉर केलिफोर्निया (यूएसए) का जलरंग के लिए थामस मोरान अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। ट्वेंटी फर्स्ट सैचुरी गैलरी, न्यूयार्क के टॉप सेवैंटी में वे शामिल रहे।  भारत भवन का चित्रकला और मध्य प्रदेश साहित्य परिषद का कथा-कहानी के लिए अखिल भारतीय सम्मान भी उन्हें मिला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

प्रभु जोशी इंदौर आकाशवाणी में प्रोग्राम एक्जीक्यूटिव पद पर भी कार्यरत थे। कई रेडियो प्रोग्रामों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का श्रेय उन्हें जाता है। इसके लिए उन्हें कई अंततराष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुए। वर्तमान में लेखन और चित्रकारी में सक्रिय थे । हाल ही में उन्हें जर्मनी के बर्लिन में संपन्न अंतरराष्ट्रीय जनसंचार स्पर्धा में आफ्टर आल हाउ लांग रेडियो कार्यक्रम को जूरी का विशेष पुरस्कार दिया गया था। ‘इम्पैक्ट ऑफ इलेक्ट्रानिक मीडिया ऑन ट्रायबल सोसायटी’ विषय पर किए गए अध्ययन को ‘आडियंस रिसर्च विंग’ का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रभु जोशी को मिला चुका था। उनकी हिंदी और अंग्रेजी कहानियों का प्रकाशन अनेक समाचार पत्र-पत्रिकाओं में हुआ है।

Advertisement

Related Articles