Advertisement

इंदौर को मिला एक और खिताब, बना देश का पहला वाटर प्लस शहर

स्वच्छता में चार बार से देश में नंबर एक मध्यप्रदेश के इंदौर ने स्वच्छता विजय यात्रा में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार द्वारा जारी परिणामों में इंदौर को देश का पहला वॉटर प्लस शहर घोषित किया गया है।

Advertisement

आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने इस उपलब्धि के लिए इंदौर नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ही नागरिकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सबसे स्वच्छ शहर का दर्जा प्राप्त करने के बाद अब इंदौर देश का पहला वॉटर प्लस सिटी बन गया है। यह इतिहास रचने के लिए सभी इंदौरवासियों को बधाई। आप पर, आपकी कार्यशैली और आपके अनुशासन पर पूरे प्रदेश को गर्व है।

वॉटर प्लस की चयन प्रक्रिया में देश के 84 शहरों ने आवेदन किए थे, जिसमें से सिर्फ 33 शहरों को जमीनी सत्यापन के लिए उचित पाया गया था। जमीनी सत्यापन में इंदौर शहरवासियों की मेहनत ने एक बार फिर इतिहास रचा है। स्वच्छता भारत मिशन शहरी के अंतर्गत देश के शहरों का विभिन्न स्वच्छता मानकों के आधार पर परीक्षण किया जाता है। इसमें ओडीएफ प्लस, ओडीएफ बल प्लस और वॉटर प्लस की श्रेणियां हैं। वॉटर प्लस का प्रमाण-पत्र उन शहरों को दिया जाता है, जिन्होंने ओडीएफ डबल प्लस के सभी मानकों को पूर्ण किया हो। साथ ही आवासीय और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले अवशिष्ठ मल-जल को उपचार के बाद ही पयार्वरण में छोड़ा जाता हो। ट्रीटेड वेस्ट-वॉटर का पुन: उपयोग भी सुनिश्चित किया जाता हो।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें