इंदौर गोलीकांड में दो आरोपी ने किया सरेंडर

By AV NEWS

शराब ठेकेदार अर्जुन ठाकुर पर गोली चलाने वाला गैंगस्टर सतीश मराठा उर्फ भाऊ और चिंटू ठाकुर ने विजय नगर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। इन दोनों पर पुलिस ने दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सरेंडर करने के बाद पुलिस आरोपितों को अन्य स्थान पर ले गई हैं।

मालूम हो कि विजय नगर थाना क्षेत्र में शराब ठेकेदारों के सिंडीकेट की बैठक के दौरान गोलीकांड हुआ था। जिसमें सिंडीकेट के सदस्य अर्जुन को पेट में गोल लगी थी। जो एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। गोलीकांड के बाद आरोपित फरार हो गए थे। इसके बाद से ही पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही थी। एएसआइ सुरेश बुनकर ने अस्पताल में भर्ती अर्जुन के बयान लिए और शून्य पर कायमी की।

यह था विवाद का कारण

सूत्रों की मानें तो गांधीनगर नवदा पंथ सर्कल की शराब दुकान की देखरेख अर्जुन ठाकुर करता था। सोमवार सुबह इस दुकान का चार्ज अर्जुन से लेने के लिए हेमू ठाकुर अपनी टीम के साथ पहुंचा था। यहां हेमू ठाकुर के एक साथी ने दुकान में घुसते से ही वहां लगी वीरेंद्र ठाकुर (अर्जुन के पिता) की फोटो बाहर फेंक दी। जिसके बाद फोन पर कहासुनी हुई और विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित

सिंडिकेट ऑफिस पर आपसी विवाद के बाद अर्जुन ठाकुर पर हेमू ठाकुर चिंटु ठाकुर व दो गैंगस्टर द्वारा हमला कर दिया गया। जिसमें अर्जुन ठाकुर गंभीर घायल हुआ था और उन निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Share This Article