इंदौर बना देश का सबसे स्मार्ट शहर

By AV NEWS

इंदौर में आयोजित स्मार्ट सिटी काॅफ्रेंस में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने इंदौर को देश के सबसे स्मार्ट शहर और एमपी को बेस्ट स्टेट का अवार्ड सौंपा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहर में सीसीटीवी सर्विलांस से सुरक्षा मजबूत हो रही है, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा पर और ध्यान देने की जरुरत है।

राष्ट्रपति ने कहा कि वर्ष 2047 में भारत की शहरी आबादी 87 करोड़ हो जाएगी। आज देश की जीडीपी में दो तिहाई हिस्सा 100 स्मार्ट शहरों का है। 2047 तक यह 80 प्रतिशत तक हो जाएगा। देश मे जलवायु परिवर्तन एक बड़ा मुद्दा है। हमें राष्ट्रीय स्तर पर इसके लिए काम करना होगा ।

शहरों में ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट आ रहा है लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। शहर में ग्रीन एनर्जी पर ध्यान दिया भी दिया जा रहा है, लेकिन इस दिशा में और काम करने की जरूरत है। राष्ट्रपति ने कहा कि अभी भी मलेरिया और डेगू जैसी बीमारियां शहरों में हर साल फैलती है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरी क्षेत्रों जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को गौंड पेंटिंग भेंट की। स्मार्ट सिटी से जुड़ी तीन किताबों का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में अगली स्मार्ट सिटी अवार्ड स्पर्धा की घोषणा की गई। अगले साल 10 जनवरी तक स्मार्ट शहर अपनी प्रविष्टियां भेज सकते है। अगले आयोजन की तिथि 5 अप्रैल 2024 तय की गई।

हर दौर में इंदौर आगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंदौर हर दौर में आगे रहने का आदि हो चुका है। इंदौर मालवा का चंदन है। इंदौर सबको दिल से अपनाते हैं। जो आता है, वो यही का होकर रह जाता है। सफाई में अनमोल प्रयास इंदौर ने किए। पूरे देश मे मिसाल बन चुका है। स्वच्छता का भाव इंदौर के हर आदमी में है। इंदौर में स्वच्छता जनआंदोलन का रूप ले चुकी है।

सिंह ने कहा कि पहले मध्य प्रदेश पहले स्थान पर आया है, लेकिन शहर फुले न समाए, अब जिम्मेदारी और बढ़ गई है। हर शहर को सावधान रहना होगा। चुनौतियां इधर उधर से मिल रही है। अब हर शहर को और ज्यादा स्मार्ट रहना होगा। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश विकास के नए आयाम तय कर रहा है। प्रदेश में स्मार्ट सिटी मिशन ने सपनों को हकीकत में बदला है।

Share This Article