इंदौर : बाइक सवारों को डंपर ने कुचला, मौत

By AV NEWS

डम्पर ने दो बाइक सवारों को कुचल दिया। दोनों रविवार को पार्टी के लिये बाजार में सामने लेने आए थे। लौटते वक्त दोनों हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है।

घटना नेमावर रोड पर रविवार रात की है। यहां सात मिल इलाके में विमल फैक्ट्री में काम करने वाले सूरज और केदार शर्मा निवासी कटिहार (बिहार) बाइक से बाजार गए थे। दोनों कंपनी द्वारा दिए गए क्वार्टर में ही रहते हैं। वे सामान लेकर क्वार्टर की तरफ लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया।

हादसे के बाद दोनों दूर जा गिरे। जबकि बाइक कई फीट तक सड़क पर घसीटती चली गई। यहां ग्रामीणों ने डंपर को कुछ दूरी पर रोक लिया। लेकिन चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में बात सामने आई है कि सूरज और केदार सिंह मूल रूप से बलिहारपुर कटिहार बिहार के रहने वाले हैं। वह यहां कुछ सालों से कंपनी में नौकरी कर रहे थे। दोनों के पास मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान हुई। दोनों के परिवार बिहार में हैं। पुलिस ने उन्हें सूचना दी है। जिसमें शव परिवार को सौंपे जाएंगे।

Share This Article