इंदौर में अब ‘कोरोना कर्फ्यू’ तोड़ने वालों को पूरी रात बितानी होगी जेल में

इंदौर में कोरोना कर्फ्यू तोड़ने वालों पर अब और सख्ती होने जा रही है। यदि बिना काम के कोई घर से निकला और नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसे अब कुछ घंटे नहीं पूरी रात अस्थाई जेल में बिताना होगी। इसकी पुष्टि खुद कलेक्टर मनीष सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि अब जनता कर्फ्यू के नियमों को और भी सख्त किया जा रहा है। कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले पूरे 1 दिन के लिए अस्थाई जेल जाएंगे। पहले केवल शाम तक के लिए उल्लंघन करने वालों को जेल भेजा जा रहा था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि 30 अप्रैल तक इसी प्रकार की सख्ती रहेगी। सुबह फिर से कुछ लोग नियमों का उल्लंघन करते पाए गए थे। वे बिना काम के घरों से बाहर निकले थे। उनकी गिरफ्तारी की गई हैं। हर थाना क्षेत्र में इन्हें लेकर जाने के लिए बस की व्यवस्था की गई है। अभी हम लोगों को पकड़कर सुबह से शाम तक रखकर उन्हें छोड़ देते हैं, लेकिन अब उन्हें पूरी एक साथ जेल में बिताना होगी।









