Advertisement

इंदौर में काेराेना का कहर, मिले 309 संक्रमित मरीज

इंदौर :शहर में 25 दिसंबर  बाद फिर 309 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 1960 हो गई है।देर रात 3305 टेस्ट सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें 309 मरीज संक्रमित पाए गए। वहीं, 2930 निगेटिव मिले, 80 की रिपोर्ट रिपीट पॉजिटिव रही। अब तक जिले में 8 लाख 77 हजार 973 लोगों के सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें संक्रमित 63 हजार 510 मरीजों में से 60 हजार 606 लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की बात करें तो 1960 लोगों का इलाज घर या अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की संख्या भी 944 तक पहुंच गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने कहा है कि हम डेंजर जोन में हैं, इसलिए सख्ती जरूरी है। नगर निगम ने एक ही दिन में 2631 लोगों पर स्पॉट फाइन कर 3.28 लाख का जुर्माना ठोंका है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई समीक्षा में इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाले फार्मूले 3 टी (टेस्टिंग, ट्रेकिंग और ट्रीटमें) पर जोर देने के लिए कहा। साथ ही इसमें वैक्सीनेशन को भी जोड़ा गया। सीएम ने कहा कि इंदौर में वैक्सीनेशन में तेजी लाई जाए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें