इंदौर में ग्रीन फंगस की दस्तक

34 साल के मरीज को चार्टर प्लेन से मुंबई भेजा, हिंदुजा में होगा इलाज
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
डेढ़ महीने से इलाज, फेफड़ों में 90% संक्रमण
इंदौर। शहर में ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद अब ग्रीन फंगस ने दस्तक दे दी है। अरविंदो अस्पताल में इलाजरत माणिक बाग रोड निवासी 34 साल के विशाल श्रीधर में ग्रीन फंगस के लक्षण मिले हैं। विशाल को पहले कोरोना हुआ था। ठीक होने के बाद वह पोस्ट कोविड का मरीज हो गया। इलाज के दौरान उसके फेफड़ों और साइनस में एसपरजिल्स फंगस मिला। फेफड़ों में 90त्न संक्रमण होने के बाद सोमवार को विशाल को चार्टर प्लेन से मुंबई भेजा गया जहां उन्हें हिंदुजा अस्पताल में एडमिट कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, ब्लैक फंगस से यह ज्यादा खतरनाक है।
डॉक्टरों ने बताया डेढ़ महीने पहले जब विशाल आया था तो उसके दाएं फेफड़े में मवाद था। हमने मवाद को निकाला और हर तरह से इलाज किया। लेकिन डेढ़ महीने तक चले इलाज के बाद मरीज में अलग-अलग लक्षण दिखाई दिए। उसका बुखार 103 डिग्री से कम नहीं हो रहा था।
MY में बढ़त रहे है पोस्ट कोविड वाले मरीज
MY अस्पताल में पहले 225 मरीज भर्ती थे, लेकिन इनकी संख्या अब 308 हो गई है। अस्पताल की तीसरी, चौथी, पांचवीं व छठी मंजिलों पर इन्हें भर्ती किया गया है। सोमवार को भी 16 नए मरीजों को भर्ती किया गया। कुल 308 मरीजों में से 17 कोविड पॉजिटिव, 245 पोस्ट कोविड, जबकि 46 मरीजों में कोरोना की हिस्ट्री नहीं पाई गई। वर्तमान में रोज 8 से 10 सर्जरी हो रही है। सोमवार को भी 10 सर्जरी हुई। इनके सहित अब तक 413 मरीजों की सर्जरी हो चुकी हैं।
ीजों की एंडोस्कोपी भी जारी है। सोमवार को 30 मरीजों की एंडोस्कोपी हुई। इनके समेत अब तक 719 एंडोस्कोपी हो चुकी है। ऐसे ही 7 मरीजों को डिस्चार्ज किया। इनके समेत 222 मरीजों को डिस्चार्ज हो चुके हैं। अहम यह कि भर्ती मरीजों में से आधे से ज्यादा आसपास के दूसरे जिलों के मरीज हैं।