Advertisement

इंदौर में दोपहर बाद तेज बारिश

इंदौर में मानसून ब्रेक खत्म होने के बाद बुधवार दोपहर तेज बारिश हुई। शहर में यह बारिश लगभग दो सप्ताह बाद हुई है। पिछले दो हफ्ते से बारिश नहीं होने के कारण लोग उमस से परेशान थे। बारिश नहीं होने के कारण मालवा क्षेत्र के किसानों की फसल सूखने लगी थी। यह बारिश सितंबर की पहली बारिश है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

प्रदेश में सूखे जैसे हालत से इंदौर सहित प्रदेश के जनप्रतिनिधियों को भी चिंता सताने लगी थी। सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन में महाकाल का जलाभिषेक करने के बाद अच्छी वर्षा की कामना किए थे।

इंदौर में पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन इंद्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर अभिषेक के साथ पूजा अर्चना कर प्रदेश में जल्द अच्छी बारिश की कामना की थीं।

Advertisement

इस बार सितंबर के पहले हफ्ते में काफी गर्मी भरे दिन रहे। दिन का तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया गया।

इसी तरह रात का तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री ज्यादा रहा। इससे काफी गर्मी रही। अब अगर बारिश अच्छी होती है तो गर्मी से राहत मिल सकती है

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें