Advertisement

इंदौर में मिले 612 नए मरीज,नहीं होगा होलिका दहन, धार्मिक स्थल भी बंद

शहर में गुरुवार को 612 कोरोना मरीज मिले। यह कोरोना काल में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। दो लोगों की मौत भी हो गई। संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए गुरुवार को रेसिडेंसी में हुई बैठक में आपदा प्रबंधन समिति ने कड़े फैसले लिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

हाेलिका दहन, शब ए बरात के सार्वजनिक कार्यक्रम पर पाबंदी लगा दी गई है। धुलेंडी व रंग पंचमी पर लॉकडाउन जैसी सख्ती रहेगी। धर्मस्थल शुक्रवार से आगामी आदेश तक बंद कर दिए हैं। केवल पुजारी, धर्मगुरु पूजा-प्रार्थना कर पाएंगे। बाजार रात 10 के बजाय रात 9 बजे बंद हो जाएंगे। रेस्त्रां से रात 10 बजे तक पार्सल लेने की सुविधा रहेगी। बैठकर खाना प्रतिबंधित होगा।संडे लॉकडाउन जारी रहेगा। इसी के साथ होली पर आवजाही पर रोक रहेगी। रेस्टोरेंट पर सिर्फ टेकअवे की सुविधा दी जाएगी.

Advertisement

यह है नई गाइड लाइन

शादी-बारात : शादी के लिए अलग से मंजूरी की जरूरत नहीं लेकिन 50 से ज्यादा लोग और बारात नहीं

Advertisement

उद्योग-रजिस्ट्री : संडे लॉकडाउन के बावजूद प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने जा सकेंगे। उद्योग भी चालू रहेंगे।

दवा-राशन : दवा, डेयरी, राशन की थोक व खेरची दुकान, होस्टल की मैस, टिफिन सेंटर पर पाबंदी नहीं

धर्मस्थल– पूरी तरह बंद

होलिका दहन, शबे बरात- घर पर ही मनाएं। बाहर न जाएं। सार्वजनिक आयोजन की अनुमति नहीं।

बाजार, मॉल, दुकान – रात 9 बजे बंद। दूध डेयरी व राशन की थोक-खेरची दुकान पर पाबंदी नहीं।

मेडिकल स्टोर, अस्पताल- खुलें रहेंगे

यात्रियों की आवाजाही- जारी।

रेस्त्रां- रात 10 बजे तक केवल पार्सल ले सकेंगे।

होस्टल मैस, टिफिन सेंटर– चालू रहेंगे। कोई पाबंदी नहीं।

शादी- 50 लोगों के साथ आयोजन। मंजूरी की जरूरत नहीं। बैंड-बाजा बुला सकेंगे। बारात नहीं।

शवयात्रा- 20 लोग जा सकेंगे।

उठावना, मृत्यु भोज– नहीं

मैरिज गार्डन, होटल, फार्म हाउस पर आयोजन– नहीं।

जिम, स्विमिंग पूल– बंद

क्लब- इंडोर गतिविधियां बंद, ओपन कोर्ट, मैदान खुले रहेंगे, यहां घूमने जा सकेंगे।

परीक्षा- प्रतियोगी परीक्षाओं सहित अन्य सभी परीक्षाओं पर पाबंदी नहीं। परीक्षार्थी, शिक्षक आदि केंद्र तक आ-जा सकेंगे।

Related Articles

Write a review