Advertisement

इंदौर में स्कूटी की डिक्की से ढाई लाख रुपए ले उड़ा बदमाश

इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में व्यापारी की एक्टिवा की डिक्की से लाखों रुपए चोरी हो गए। इस मामले में वह थाने पहुंचा। पुलिस को बताया कि वह मंदिर पर दर्शन करने गया था। तब आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने CCTV देखने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की है। हालांकि शुरुआत से पुलिस को पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अन्नपूर्णा पुलिस के मुताबिक विकास पुत्र रामलाल चंदेल निवासी कैट रोड के साथ सोमवार को वारदात हो गई। बताया जाता है कि वह मार्केट से रुपए लेकर निकले। चाणक्यपुरी चौराहे पर हनुमान मंदिर के बाहर गाड़ी पार्क कर दर्शन के लिए गए। बाहर आए तब डिक्की का लॉक टूटा हुआ दिखा। डिक्की खोल कर देखने पर उनकी गाड़ी की डिक्की में रखे करीब ढाई लाख रुपए गायब थे।

व्यापारी ने थाने पहुंच कर मामले की शिकायत की। हालांकि पुलिस को व्यापारी की कहानी पर शंका है। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को एक संदिग्ध जाते हुए दिखाई दिया है। इसके आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें