Advertisement

इंदौर में 3 साल की बच्ची का शव मिला

इंदौर के किशनगंज थाना क्षेत्र में 3 साल की मासूम बच्ची का शव मिला है। प्रथम दृष्टया मौत के कारणों को संदिग्ध माना जा रह है। परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि राऊ पीथमपुर रोड के समीप श्रीनाथ टाउनशिप में दीवार किनारे झोपड़ी बनाकर भील समाज के कुछ लोग रहते हैं। वे इलाके में मजदूरी का काम करते हैं। शुक्रवार शाम यहां रहने वाले बाबूलाल निवासी धरमपुरी धार की 3 साल की बेटी संध्या लापता हो गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। शनिवार सुबह बच्ची का शव टाउनशिप से कुछ दूरी पर मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शरीर पर किसी प्रकार के चोट का निशान नहीं है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद मौत की वजह का पता चल सकेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें