Job Vacancy:इंदौर में TCS कैंपस में निकली वैकेंसी

800 पदों पर होगी नियुक्ति
इंदौर :टाटा कंसलटेंट सर्विस (टीसीएस) में डेटा एनालिस्ट के पद के लिए बंपर भर्ती निकाली है। इसमें 800 पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आवेदक को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज से बीकॉम, बीएएफ, बीबीआई, बीबीए, बीबीएम, बीएमएस, बीए, बीएससी (नॉन सीएस और आईटी) स्ट्रीम नवीन स्नातक 2021, 2022, और 2023 में उत्तीर्ण होना चाहिए।
मध्य प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रानिक्स विकास कार्पोरेशन के क्षेत्रीय अधिकारी द्वारकेश सराफ ने बताया कि इस नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार 21 से 24 फरवरी 2024 तक प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सुपर कारिडोर इंदौर स्थित टीसीएस कैंपस में साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार में शामिल होने के पूर्व आवेदक को अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन https://nextstep.tcs.com/campus/#/ पर करना अनिवार्य है।
उम्मीदवार को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए
बायोडाटा की अपडेट प्रति,
आईडी कार्ड,
पासपोर्ट साइज फोटो,
कोविड सर्टिफिकेट
ऑनलाईन भरे गए फार्म की प्रिंट साथ में लाना अनिवार्य है।










