Advertisement

इंदौर :युवक की हत्या कर शव नाले में फेंका

इंदौर में रिक्शा चालक की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया गया। मृतक भूरा पिता मो. युसूफ (37) निवासी आजाद नगर है। शनिवार को वह घर से रिक्शा लेकर निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

सोमवार दोपहर पिता मो. युसूफ उसे तलाशते हुए माणिकबाग नाले के पास से गुजरे, तो वहां ऑटो रिक्शा दिखा। इसमें वह नहीं था। उन्होंने नाले के नीचे जाकर देखा, तो बड़े पाइप में उसका शव पड़ा था। शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना पर जूनी इंदौर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि वह शनिवार को शेेरू नामक साथी के साथ देखा गया था।

पुलिस के मुताबिक वारदात में दो से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। उसे योजनाबद्ध तरीके से बुलाकर हत्या की। इसके बाद शव नाले में फेंक दिया। पुलिस हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें