इंदौर से दुबई की सीधी उड़ान आज से शुरू

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आज फ्लाइट दुबई के लिए सीधी उड़ान भरेगी। एयरपोर्ट पर फ्लाइट शुभारंभ का वर्चुअल कार्यक्रम हुआ, जिसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शामिल हुए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
इस अवसर पर पहली यात्री सुश्री रश्मी दीक्षित को मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद कर लालवानी एवं एयर इंडिया के अधिकारीगण द्वारा फ्लाइट का बोर्डिंग पास प्रदान किया गया। मंगलवार रात तक इस विमान की सभी सीटें भर गई थीं। यूएई सरकार ने इंदौर एयरपोर्ट पर की गई रैपिड पीसीआर जांच की रिपोर्ट को पास कर दिया है। इससे पहले बीते साल 24 मार्च को अंतिम बार दुबई उड़ान का संचालन इंदौर एयरपोर्ट से हुआ था।
एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार रैपिड पीसीआर जांच के लिए काउंटर तैयार हो गए हैं। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सुबह 11.30 बजे बेंगलुरु से विमान इंदौर पहुंचेगा, जो 12.35 बजे दुबई के लिए उड़ान भरेगा। वहीं दुबई से शाम 4.05 बजे रवाना होकर रात 8.55 बजे इंदौर पहुंचेगा। प्रबंधन ने सोमवार को पांच लोगों की रैपिड पीसीआर जांच रिपोर्ट एयर इंडिया के माध्यम से दुबई भेजी थी, जिसे वहां की सरकार ने मान्य कर लिया है।
आज से पांच नई उड़ानें
बुधवार से पांच नई उड़ानें शुरू होंगी। इनमें इंदौर-दुबई, नागपुर, लखनऊ, ग्वालियर और अहमदाबाद के लिए होंगी। तीन एयरलाइंस संचालन करेंगी।








